Let’s travel together.

क्षेत्रीय विकास परिषद ने विधायक से नगर मे केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की मांग की

0 272

स्कूल की भूमि पर शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण कराए जाने की मांग

नगर मे केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने सुषमा स्वराज ने की थी घोषणा

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की नगर में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा को अमली जामा पहनाए जाने की मांग को लेकर नगर की सामाजिक संस्था सिलवानी क्षेत्रीय विकास परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक से भेट कर नगर में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने तथा स्कूल की भूमि पर शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण कराए जाने की मांग की ।
नगर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए विधायक रामपाल सिंह राजपूत से सिलवानी क्षेत्रीय विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यो ने भेंटकर तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के द्वारा करीब 6 साल पूर्व नगर में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा पर ध्यान आकर्षित कराते हुए एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त शासकीय सीएम राइज स्कूल की भूमि पर से अतिक्रमण हटा कर शापिंग काम्प्लेक्स कर निर्माण कराए जाने की भी मांग कीं। विधायक श्री राजपूत ने दोनो ही मांगो को ध्यान पूर्वक सुना तथा शीध्र ही कार्रवाही कराए जाने का आश्वासन समिति सदस्यों को दिया। इस मौेके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811