Let’s travel together.

ऑनलाइन सिंगिंग ने विदेशों में मेरे कई फैन बना दिए -संदीप कुलश्रेष्ठ सैंडी गायक,राइटर,निर्देशक

0 236

सुनील सोन्हिया द्वारा लिया गया साक्षात्कार
संगीत दो तरह के हैं एक संगीत जिसे पैदा करने के लिए हमें स्वर उठाने पड़ते हैं शब्द जगाने पड़ते हैं ध्वनि पैदा करनी पड़ती है अर्थात जैसे मैं ताली बजाओ तो आवाज पैदा होगी वह दो तालियों के बीच जो घर्षण पैदा होता है वह संघर्ष होगा उससे आवाज पैदा होगी तो हमारा जो संगीत है जिससे हम परिचित हैं पर संगीत संघर्ष का संगीत है चाहे होंठ से होंठ टकराए चाहे कंठ के भीतर मांसपेशियां टकराती हो चाहे मेरे मुंह से निकलती हुई वायु का धक्का आगे की वायु से टकराता है लेकिन टकराहट से पैदा होता है।

संगीत यह कहना है वर्षों के संघर्ष से बने गायक गीतकार एवं अभिनेता संदीप कुलश्रेष्ठ उर्फ सैंडी का हमारे सांस्कृतिक प्रतिनिधि सुनील सोन्हिया ने मुम्बई में संदीप कुलश्रेष्ठ उर्फ सैंडी के म्यूजिक एल्बम स्टाइल मार दी के लॉन्चिंग के अवसर पर लिया गया विशेष साक्षात्कार के प्रमुख अंश सैंडी ने बताया कि आगरा में मेरा जन्म हुआ था फिर उसके बाद पास ही में फिरोजाबाद में परिवार शिफ्ट हो गया था पढ़ाई मैंने फिरोजाबाद से की थी और एम ए हिस्ट्री में मैंने मुंबई यूनिवर्सिटी से किया।


म्यूजिक सुनने और गाने का बचपन से शौक था स्कूल से आकर बच्चे घर में खेलते थे लेकिन मैं घर पर आकर टेप रिकॉर्ड और रिकॉर्ड प्लेयर बजाता था और गाने सुनता था मेरे पेरेंट्स ने बहुत साथ दिया स्कूल के फंक्शन में गाता था दिल्ली पढ़ने गया था तो वहां पर रंगमंच से जुड़ गया , कुछ प्ले किए फिर 1990 में मुंबई आ गया और राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में मुझे काम मिला मां की तबीयत खराब हो गई थी शूटिंग छोड़कर घर वापस चला गया मेरे फादर ने मुझे कभी नहीं रोका उन्होंने कहा जो तुम्हें अच्छा लगे वही करना वैसे मेरे पिताजी मुझे इंजीनियर बनाना चाहते थे मगर मेरी रुचि म्यूजिक में होने के कारण मैं इस लाइन को पकड़ा फिर वापस मुम्बई आया और सुरेश वाडेकर की म्यूजिक अकैडमी मैं संगीत सीखा वहां पर राहुल वैद्य और भी लोग मेरे साथ थे फिर कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैंने म्यूजिक सीखना बंद कर दिया जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ लेकिन मैने गाना गाना चालू रखा जगजीत सिंह, रफी साहब, लता मंगेशकर ,येसुदास,और सुखविंदर सिंह का जबरदस्त हूं विदेशी गायको में एल्विस प्रेसली और रॉबी विलियम्स मेरे पसंदीदा गायक है पंजाबी गायकों में गुरदास मान और दलेर मेहंदी जी सुखविंदर सिंह से मैं बहुत इंस्पायरर हूं उनकी प्रेरणा से ही मैंने पंजाबी सॉन्ग लिखा क्योंकि पंजाबी गानों का मार्केट हमेशा से ही अच्छा चल रहा है है अपना प्रोडक्शन हाउस ओपन किया और शॉर्ट फिल्म बनाना शुरू किया एक इंग्लिश फिल्म बनाई जिसमें नसरुद्दीन शाह का भतीजा मेजर मोहम्मद अली शाह हीरो था इस फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का जीफा अवार्ड मिला
मैंने जो एल्बम सॉन्ग स्टाइल मार दी लिखा है उसे संगीतबद्ध सुदीप जेना ने किया है जो कि मल्टी टैलेंटेड है गाना टिक टॉक की न्यू जनरेशन के लिए बनाया था मगर बीच में टिकटॉक बंद हो गया इसलिए गाने को चेंज करके रेप भी डाला है जिसे पल्लवी राय ने गाया है

,गाना बनाने के बाद बहुत सारी म्यूजिक कंपनी के चक्कर काटे मगर बात नहीं बनी फिर बी फॉर यू मिला तब जाकर बात बनी गाना 15 जुलाई को रिलीज हो गया है लिया मेरा यह सॉन्ग शादियों में बहुत बज रहा है क्योंकि यह गाना वेस्टर्न और इंडियन म्यूजिक का सीजन है इस वीडियो को मैने डायरेक्ट किया है
निर्देशन क्षेत्र में कैसे आया तो मकरंद देशपांडे सत्यदेव दुबे जैसे वरिष्ठ रंगकर्मी यों के साथ मैंने काम किया है निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा से बहुत कुछ सीखने को मिला है पुराने निर्देशकों में गुरुदत्त जी से बहुत इंस्पायर हूं स्टोरीस्क्रीन प्ले की बात करें तो सत्यजीत रै से बहुत इंस्पायर हूं कोविद के समय दो साल ऑन लाइन सिंगिंग की ऑनलाइन सिंगिंग ने पूरी दुनिया में मेरे फेन बना दिए हैं यूएसए, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, कनाडा, यूरोप, साउथ अफ्रीका, यूएई फिर कुछ और फिल्मों में काम किया फ़िल्म लव के लिए कुछ भी करेगा जॉनी लीवर जी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कुछ टीवी सीरियल भी किए मै सभी सिंगर के गाने गाता हूं विशेषकर किशोर कुमार, रफ़ी साहब, मुकेश जी के गानों को अपनी आवाज देना मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है इतने वर्षों के संघर्ष के बाद अब सफलता मिली है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने वाले 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, भेजा जेल     |     संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा एवं पांच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ से पहले निकल जाएगी भव्य कलश यात्रा     |     बिजली विभाग द्वारा डेढ़ से दो लाख रुपए बकाया होने पर मोटर पंप की कुड़की की, क्षेत्र मचा हड़कंप     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मांगरोल में आयोजित संकल्प से समाधान कार्यक्रम में हुए शामिल     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जनवरी को लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का बहनों के खातों मे करेंगे अंतरण     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का किया शुभारंभ      |     सेवा भारती ने तीन संस्कार केंद्र सहित सेवा बस्ती में मनाया मकर संक्रांति का पर्व     |     22 जनवरी को दसई में होगा विशाल हिन्दूु सम्मेलन     |     गौहरगंज में हुई क्रिकेट चयन प्रक्रिया संपन्न,रायसेन में दिखाएंगे अपना हुनर     |     सांची में भैरों बाबा स्थल पर सुधार कार्य रोकने का विरोध, शिवसेना ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811