Let’s travel together.

खरगोन से दो युवक साइकिल से जा रहे हैं प्रयागराज 

0 593

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

इन दिनों यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है जिसमें कई श्रद्धालु अलग-अलग तरीके से प्रयागराज में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण  भोपाल विदिशा रोड पर देखने को मिला जहां महेश पाटीदार 39 वर्ष निवासी कतर गांव खरगोन और सुभाष पाटीदार उम्र 55 वर्ष ग्राम कतार गांव तहसील महेश्वर जिला खरगोन मध्य प्रदेश के निवासी है दोनों ही 15 फरवरी को नई साइकिल खरीद कर अपने गांव से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले हैं। दोनों साइकिलों पर एक बोर्ड लगा रखा है जिसमें दोनों के नाम मोबाइल नंबर और खरगोन से प्रयागराज कितने किलोमीटर की यात्रा है सब अंकित है। महेश पाटीदार और सुभाष पाटीदार ने बताया है कि हम दोनों की कई दिनों से इच्छा थी की साइकिल से कई घूमने जाएं तो हम दोनों को मन बनाया कि प्रयागराज मैं लग रहा महाकुंभ में स्नान करने के लिए साइकिल से ही जाना उचित रहेगा। हम दोनों की यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख शांति, सुख समृद्धि और गांव का विकास हो यही मन में प्रेरणा लेकर प्रयागराज के लिए निकले हैं। हम एक हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन महाकुंभ पहुंचेंगे जहां पर शिवरात्रि के दिन प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करेंगे और आसपास जितने भी धार्मिक स्थल होंगे वहां पर जाकर दर्शन करेंगे।
हम पुरी यात्रा में जय श्री राम का नारा लगाते हुए यात्रा पूरी करेंगे।इस यात्रा में हम उन सोए हुए हिंदुओं को जगा रहे हैं जिनकी भगवान के प्रति आस्था पूरी तरह से मर चुकी है।
हमारी यात्रा प्रयागराज तक ही खत्म नहीं होती इसके अलावा हम 400 से 500 किलोमीटर काशी वाराणसी ,अयोध्या कानपुर और इसके अलावा बड़े-बड़े मंदिरों में दर्शन के साथ हिंदुओं की आस्था को जागृत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811