Let’s travel together.

भगवान श्री कृष्ण के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें प्रेरणा देता है- पुष्पेंद्र शर्मा

0 132

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सरस्वती विद्या मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव स्कूली भैया बहनो के द्वारा उत्साह के साथ मनाया आकर्षक परिधान पहनकर राधा कृष्ण का मनमोहक रुप बनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक व स्कूली भैया बहन मौजूद रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुष्पेंद्र शर्मा नाकेदार वन विभाग, उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील जैन सीएमओ नगर परिषद सिलवानी रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण जैन अध्यक्ष वीर शिवाजी शिक्षण समिति के द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें प्रेरणा देता है, वे एक कुशल वक्त,रणनीतिकार, प्रबंधक थे और मित्रता की सच्ची परिभाषा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से परिभाषित होती है, उनके द्वारा दिया गीता का ज्ञान आज भी सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रासंगिक है
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर किया गया । इस अवसर पर भैया,बहिनों द्वारा भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया, भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां गोविन्द नामदेव, बहिन नीलू चौरसिया, सौम्या नेमा द्वारा दी गयीं। विद्यालय प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका रखी तथा ऐसे आयोजन क्यों आवश्यक है इसकी महत्ता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रांगण में छात्र,छात्राओ द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सहभगिता की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811