Let’s travel together.

अद्भुत संगठनात्मक क्षमता के धनी थे कुशाभाऊ ठाकरे-राजू बाथम

0 127

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

कुशाभाऊ ठाकरे अद्भुत संगठनात्मक क्षमता के धनी थे। उन्होंने जनसंघ को स्थापित किया और समाज को दिशा दी। वे सकारात्मक विचार के राजनेता और संगठनकर्ता थे। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। जिसके चलते संगठन को खड़ा करने में कामायब हो पाए। उनके आदर्शों पर चलना हम सबका कर्तव्य है। यह बात जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे भारतीय राजनीति में संगठन शिल्पी के रूप में जाने जाते है, वे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में जनसंघ और भाजपा को खड़ा करने के लिए भगीरथ प्रयास किया। राज्य मंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे ने ही आजीवन सहयोग निधि संगठन में लागू किया जिससे कि संगठन के कार्यों को छोटी-छोटी राशि से किया जा सके। आज हम विश्व की सबसे बड़े संगठन के रूप में उभरे हैं एवं कार्यकर्ताओं की सहयोग से ही हमारे सारे कार्य को पूरा किया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष मंजुला जैन, मंत्री मुकेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, गिर्राज शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री अमित भार्गव आभार उपाध्यक्ष हेमंत ओझा व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811