Let’s travel together.

सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुत्ते ने काटा

113

पिछले कुछ समय से देशभर में सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पालतू कुत्तों ने भी लोगों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में लोग अब घर के बाहर अगर कुत्ते दिखें तो अकेले निकलने से डरने लगे हैं। कई मामलों में तो लोगों की मौत हो जा रही है। कुत्तों के हमलों का सबसे ज्यादा शिकार मासूम बच्चे हो रहे हैं।

सदर कोतवाली के पुराना बेतवा घाट मोहल्ला निवासी श्यामकिशोर की जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड पर दुकान हैं। दुकान पर उसका तीन वर्षीय पुत्र शिवाजी भी था, जो सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वहां से एक आवारा कुत्ता निकला। जिसने बच्चे के बाएं हाथ को मुंह में भर लिया और लहूलुहान कर दिया।

वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते को किसी तरह से भगाया और घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस मामले में ईओ नगर पालिका अनुपम शुक्ला का कहना है कि आवारा कुत्तों के पकड़ने की कोई व्यवस्था पालिका के पास नहीं है। फिर भी उच्च अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया रास्ता निकाला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि     |     लगातार नौवें वर्ष संडे का सुकून ने 450 बच्चों संग मनाई सुकून की दिवाली     |     स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को डस्टबिन रखने की दी समझाइश     |     धूमधाम से मनाया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां     |     जबलपुर के कादम्बरी साहित्यिक महाकुंभ में हरिद्वार के कवि शशि रंजन समदर्शी सम्मानित     |     अफसरों की मनमानी से अधर में लटका करोडों का प्रोजेक्ट     |     मंडीदीप में युवक के साथ मारपीट, पाइप और बेल्ट से किया हमला; जान से मारने की धमकी     |     लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ गोष्ठी में विपक्ष पर बरसे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     थाना गैरतगंज पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का पर्दाफाश     |     जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला का हुआ समापन, विद्यार्थियों को कराया गया थाना कोतवाली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811