Let’s travel together.

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र ने किया नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण

0 112

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का किया सम्मान

सुरेन्द्र जैन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज शासकीय विद्यालय बरौड़ा में लगभग 12 लाख रुपए से नवनिर्मित नवीन शाला भवन का विधिवत पूजा पाठ कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा नए भवन के बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों का लाभ होगा साथ ही हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्रांति चल रही है प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा जा रहा है जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने गांव अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं।


इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आज हमें हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर अपनी मातृभूमि की रक्षा होगी पर्यावरण संतुलित रहेगी और हम सभी को एक शुद्ध वातावरण मिलेगा ।
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवव्रत नायक, जनपद सदस्य धनेश निषाद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टोकेंद्र गायकवाड, ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप मढरिया, उपसरपंच संत राम कुर्रे, तेजपाल, लकेश्वर कोसले, कृष्ण कुमार निर्मलकर, वीर नारायण बंजारे, ओमकार प्रसाद वर्मा, सविता बंजारे, कुमारी बंजारे, बसंती यदु सहित भारी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811