Let’s travel together.

क्षेत्र मे दहशत फैलाने वाले कुख्यात शराब तस्कर व आदतन आरोपी  NSA में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया

0 79

नटेरन् विदिशा। पुलिस अधीक्षक  श्री दीपक कुमार शुक्ला  द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डां प्रशांत चौवे एवं SDO (P) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा थाना नटेरन क्षेत्र के आदतन अपराधियो पर कार्यवाही की जा रही है। जो अपराध क्रमांक 101/24 धारा 34 (2) आबकारी के आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू पिता मूलचंद कुशवाह उम्र 35 साल निवासी जोगी किरोंदा थाना नटेरन हाल निवासी सिरोंज चौराहा वासोदा को 28.03.24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बासौदा की न्यायिक अभिरक्षा से उपजेल वासोदा भेजा गया था ।

उक्त आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू के रिकॉर्ड का अवलोकन वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे किया गया ।
आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू कुशवाह के विरूध्द थाना नटेरन, देहात वासोदा, वासोदा शहर, त्योंदा मे कुल 30 आपराधिक प्रकरण पंजीवध्द है एवं 08 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। आपराधिक प्रकरणो मे चोरी, नकवजनी, मारपीट, जान से मारने की धमकी अवैध हथियार रखना एवं उनका प्रयोगकरना, फायर आर्म्स (पिस्टल/कट्टा) चलाना, अडीबाजी, हत्या का प्रयास व अवैध शराब बेचना एवं बिकवाना शामिल है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही मे जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही पूर्व मे भी हो चुकी है।
लेकिन आरोपी के अपराधिक चरित्र मे कोई सुधार परिलक्षित न होकर निरन्तर गतिशीलता हो रही थी आरोपी के डर एवं भय के कार्य आम लोग शिकायत करने में डर रहे थे। जिससे आरोपी का आपराधिक प्रवृत्ति बड़ रही थी जो आमजन व समाज के लिये दुष्प्रभावी थी,आगामी लोकसभा चुनाव में आरोपी के द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर व अन्य कोई गंभीर अपराध घटित करने की संभावना थी। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू कुशवाह निगरानी बदमाश होते हुये भी निरन्तर अपराध कर रहा था जिसकी आपराधिक गतिविधियो पर रोक लगाने व आमजनो मे सुरक्षा का भाव रखने हेतु अपराधी जितेन्द्र के विरूध्द NSA की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से जिला दण्ड अधिकारी महोदय विदिशा को भेजा गया जिनके द्वारा वारंट जारी किया गया जो आरोपी जितेंद्र कुशवाहा को उपजेल वासोदा से केन्द्रीय जेल भोपाल में भेजा गया।

विशेष भूमिका– थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह जाट, एएसआई श्रीमननारायण चतुर्वेदी, एएसआई घुमन सिंह, प्र आर 742 सुनील वाघेल, आर 229 धर्मेंद्र सिंह, आर 402 गौरव शर्मा, आर 689 विमल चौहान, आर 217 दिलीप शर्मा , आर 106 अनिल यादव की रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811