Let’s travel together.

युगल मैच में जीते कलेक्टर-एस पी

0 256

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दमोह क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दमोह क्लब द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसपी- कलेक्टर ने शासकीय अधिकारी- कर्मचारी युगल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

14 अगस्त से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया है जहां ओपन, वेटरन्स और शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी सभी एकल तथा युगल मैच दमोह क्लब में खेले जा रहे है जो करीब 8-10 दिन तक जारी रहेंगे।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के संरक्षक कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक है। क्लब में अब तक 17 मैच हो चुके है एकल और युगल के काफी अच्छे खेल के प्रदर्शन को, देखने का मौका भी शहर वासियों को मिल रहा है।

मंगलवार को हुए अधिकारी-कर्मचारी युगल मैच में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार ने खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संजय बाजपेई (प्राचार्य सी एम राइज मॉडल स्कूल जबेरा) और अजय सिंघई (उप प्राचार्य सी एम राइज मॉडल स्कूल जबेरा) को लगातार दो सेट में 21- 9 और 21- 12 से शिकस्त दी।

आयोजन कमेटी के सचिव सतनाम सिंह जुनेजा ने बताया कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में अधिकारियों-कर्मचारियों सहित काफी युवा खिलाड़ियों ने भागीदारी की है यहां तक की छोटे और किशोरवय के खिलाड़ी क्लब में खेलने आ रहे है सभी में उत्साह और उमंग भी दिखाई दे रहा है, विजेताओं को शील्ड प्रदान की जाएंगी।इस अवसर पर जगजीत गांधी,इंद्रजीत बग्गा, डॉ राजीव पांडे,रूपेश राज सहित अन्य खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811