Let’s travel together.

निंबाराम के खिलाफ चल रहे मामले रद्द करने के आदेश, हाईकोर्ट ने खारिज किए एसीबी के तर्क

94

जोधपुर में बोरानाड़ा स्थित एक्सपो ग्राउंड में तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का विधिवत एवं औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे।

तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का शुभारंभ बोरानाड़ा स्थित एक्सपो ग्राउंड में हुआ। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) अध्यक्ष वैभव गहलोत और राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने फीता काटकर एक्सपो का शुभारंभ किया। एक्सपो का विधिवत एवं औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को करेंगे।

शुभारंभ अवसर पर रीको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव  वीनू गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त महेंद्र कुमार पारख, संभागीय आयुक्त  कैलाश चंद मीना, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।

किया अवलोकन, उत्पादों की जानकारी ली

इसके उपरान्त वैभव गहलोत एवं राजीव अरोड़ा ने एक्सपो का विस्तृत अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉल्स को देखा तथा एक्सपो में भागीदारी निभाने वाले देशी-विदेशी प्रतिभागियों से चर्चा कर उनके स्टॉल्स पर प्रदर्शित सामग्री व उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रदेश के व्यापार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास

इस अवसर पर राजसिको एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर में आयोजित हो रहा यह इंटरनेशनल एक्सपो एक प्रयास है, जिससे जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ ही राजस्थान के व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विज़न हुआ साकार

उन्होंने कहा कि यह प्रयास और यह पहल प्रदेश के विकासशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप है। उनका विज़न है कि कला और क्राफ्ट की नगरी जोधपुर को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का एक्सपो लगाया जाए। इस वर्ष के इस आयोजन को देखते हुए हमारा प्रयास रहेगा की हर वर्ष इस प्रकार का एक्सपो यहां लगाया जाए।

राजस्थान के निर्यातकों को मिलेगा व्यापक मंच

उन्होंने उम्मीद जताई की इस एक्सपो से राजस्थान के निर्यातकों को एक बड़ा मंच मिलेगा, क्योंकि यहां एक ही स्थान पर देश-विदेश से व्यापारी आए हैं। लगभग 17 देशों के बायर्स इस एक्सपो में आये हैं और काफी सारे बायिंग एजेंट्स के यहां आने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा की इस एक्सपो की ख्याति जब देश-विदेश में पहुंचेगी तो आगामी समय में जोधपुर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पटल पर अग्रणी क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल करेगा।

बहुआयामी उपलब्धियां सामने आएंगी

राजसिको अध्यक्ष अरोड़ा ने एक्सपो में लगी स्टाल्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहाँ लगी प्रत्येक स्टाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। इस एक्सपो के माध्यम से निर्यातकों के साथ-साथ हमारे काश्तकार भी लाभान्वित होंगे। इस एक्सपो में कारीगरों को न्यूनतम दरों पर स्टाल्स उपलब्ध करवाई गयी है। इसके अतिरिक्त विभिन्न सेशंस के जरिये यहाँ छोटे-बड़े कारीगरों को अपने व्यापार और कला से जुड़ी हर तकनीक और जरूरी गुर की जानकारी दी जाएगी ताकि वे अपने क्राफ्ट के साथ-साथ उसके व्यापार को बढ़ाने की दिशा में आगे बढे़। इस एक्सपो में वो अपने उत्पादों के प्रदर्शन के साथ उसके सम्बन्ध में प्रशिक्षण और नेटवर्किंग आदि भी कर पाएंग

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811