Let’s travel together.

पुल बन जाए,तो नदी पार करने के जोखिम से बच सकते है ग्रामीण

0 327

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह जिले के सुदूर इलाकों तक पुल-सड़क मार्ग की सुविधा तो उपलब्ध होती जा रही है परंतु अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र दिखाई देते है जहां छोटी नदी-नालों के कारण एक गांव से दूसरे गांव तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर दिखाई देने वाला ग्राम मडिया बुजुर्ग और इसके पास से बहती जूडी नदी का दृश्य तो काफी खूबसूरत दिखाई देता है परंतु नदी के दूसरी ओर बसे हुए ग्राम कबीरपुर,मंगोला,फुटेरा के ग्रामीणों को अगर मडिया या इस तरफ के अन्य गांवों की ओर आना हो या यहां के लोगों को नदी पार जाना हो, तो उन्हें इस नदी को पार करना पड़ता है जहां पुल नहीं है,जब यहां ज्यादा पानी भर जाता है तब यह मार्ग भी बंद हो जाता है। कुछ दूरी पर एक छोटा पुल जिसे स्थानीय स्तर पर रपटा भी कहा जाता है, वह बना हुआ दिखाई देता है परंतु उसकी ऊंचाई कम होने के कारण ग्राम फुटेरा से आने वाले लोगों को इस पुल के ऊपर से बहते हुए पानी को पार कर आना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की आस पास के गांवो में रिश्तेदारी है,अन्य कामों की वजह से नदी पार करके जाना ही पड़ता है,जो एक जोखिम भरा काम भी है,पानी ज्यादा हो जाए तो महिलाएं और बच्चे नहीं जा पाते है। अगर यहां ऊंचा पुल बन जाए तो बहुत सुविधा हो जाएगी।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811