Let’s travel together.

बम्होरी टीटोर पंचायत में “कागजों का खेल”- स्टेशनरी के नाम पर धुंधले और कोरे बिलों से लाखों का घोटाला

0 112

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज/बेगमगंज रायसेन

बेगमगंज। रायसेन जिले की जनपद पंचायत बेगमगंज अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्होरी टीटोर में स्टेशनरी और फोटोकॉपी के नाम पर लाखों रुपए के कथित गबन का मामला सामने आया है। पंचायत के वित्तीय दस्तावेजों में फोटोकॉपी, पेपर, स्टेशनरी और कंप्यूटर दुकानों के बिल लगाकर करीब दो लाख रुपए से अधिक की राशि निकाले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीण सत्येंद्र राजपूत का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों की बजाय कागजों पर खर्च दिखाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया। मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन बिलों के आधार पर भुगतान किया गया, उनमें कई बिल धुंधले, अपूर्ण और संदिग्ध हैं, जबकि कुछ मामलों में कोरे बिलों पर ही भुगतान किए जाने की बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार बेगमगंज स्थित कंप्यूटर दुकान संचालक अनूप शर्मा के नाम से हजारों रुपए के बिल पंचायत द्वारा अपलोड कर भुगतान कराया गया। आरोप है कि इन्हीं बिलों के माध्यम से सरकारी राशि के गबन को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और सरपंच पर मिलीभगत कर लंबे समय से सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दस्तावेज सामने आने के बाद भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं।

मामले में सवाल जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के भुगतान कैसे स्वीकृत कर दिया गया। यदि बिल संदिग्ध थे तो संबंधित अधिकारियों ने सत्यापन क्यों नहीं किया।

ग्रामीण सत्येंद्र राजपूत, देवीसिंह राजपूत,मुन्ना वीरसिंह आदि ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस कथित “स्टेशनरी घोटाले” पर क्या कार्रवाई करता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811