शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
मध्य प्रदेश स्टेट बर काउंसिल की नई कार्यकारिणी के लिए आज मंगलवार को न्यायालय परिसर में मतदान हुआ। मतदान संपन कराने के लिए तैनात न्यायालीन कर्मचारियों में लिपिक जाहिद खान , संतोष विश्वकर्मा द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा था जबकि लिपिक जितेंद्र पंथी एवं अलका ऊके की देखरेख में मतदान हो रहा था ।
इसके अतिरिक्त राकेश सेन , रमेश यादव की भी ड्यूटी लगी थी ।वहीं स्वास्थ्य विभाग के अमले तैनात कर्मचारियों जिसमें फार्मासिस्ट सुनील कुमार , एएनएम तारा वर्मा , ऊषा कार्यकर्ता रश्मि साहू , रीता रैकवार सहित सुरक्षा की दृष्टि से आरक्षक राहुल मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी।
बेगमगंज बार एसोसिएशन के 95 अधिवक्ता मतदाताओं में से 80 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। स्टेट बार कौंसिल की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मप्र भर से 122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।मध्य प्रदेश में 87441 वैध मतदाता 244 वोटिंग सेंटरों पर मतदान में भाग लेंगे।स्टेट बार कौंसिल की कार्यकारिणी में 18 पुरुष एवं 5 महिला उम्मीदवारों का चयन होगा जबकि दो महिलाओं को बाद में ऑप्शन के जरिए मनोनीत किया जाएगा।