Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 30 मार्च 2022

0 116

मेष राशि-  मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन का अवसर मिल सकता है।  उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि-  आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। खर्चों में वृद्धि भी होगी, लेकिन जिम्‍मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। तनाव से बचकर रहें।

मिथुन राशि-  बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा।  परिश्रम भी अधिक रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि-  मन में असन्तोष हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्‍टा की मन:स्‍थिति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है।

सिंह राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।  यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का भी ध्‍यान रखें।

कन्या राशि-  मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।  रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।

तुला राशि-  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशि-  संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्‍टमय रहेगा। रहन-सहन अव्‍यवस्‍थित हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि-  बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर राशि-  मन परेशान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कोई नया कारोबार भी शुरु हो सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्‍ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि-  बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।  पारिवारिक सुख में कमी आयेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व‍िवादों से बचकर रहें।

मीन राशि-  अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सदभाव बनाये रखने के प्रयास करें।  किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811