रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
विनायक ड्रीम सिटी स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे शोभा यात्रा से होगी, जिसमें डीजे के साथ भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे भगवान परशुराम का पूजन एवं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 11:30 बजे कन्या पूजन का आयोजन होगा, जबकि दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान के पूजन-अर्चन का लाभ लेने और अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील की है। साथ ही, भंडारे में सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालुओं से समिति के सदस्यों से संपर्क करने अथवा दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से सहयोग राशि प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
समिति के अनुसार, यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, जिसमें क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।