मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सांची सांची के सेक्टर क्रमांक 5 दीवानगंज की नवांकुर संस्था रेखा शिक्षा जन कल्याण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई कर जलसंरक्षण की समिति सदस्य पदाधिकारी ग्रामीणो को जलसंरक्षण की शपथ दिलायी गई। उपरांत पक्षियों के पानी पीने के जल पात्र टांगें गए। जल मंदिर प्याऊ नर्सरी का अवलोकन जिला समन्वयक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक आनंद कुमार नेमा नवांकुर संस्था प्रतिनिधि मनोहर पाल मेंटर श्रवण शर्मा प्रस्फुटन समिति से सरदार सिंह, फूल सिंह, कुंवर सिंह, मोतीलाल, अंकित, नारायण सिंह पाल ,रवि श्याम ,गोविंद, गौरव ललित, सुंदर ,हर गोविंद आदि उपस्थित रहे।