रजनी खेतान
जयपुर/विदिशा । डॉ. एम के जैन का आईएमए मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद विदिशा में जगहें जगहें सम्मानित किया गया ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी, आईएमए विदिशा अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, सचिव डॉ. संजय सिंह किरार, पूर्व विदिशा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सोनकर, आईएपी के संरक्षक डॉ. नवीन शर्मा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. आकाश जैन, डॉ. सुमत जैन, डॉ. चंद्रकांत चौरसिया, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. संजय जैन एवं अन्य सभी सदस्य सम्मिलित हुए ।
डॉ एम के जैन का सम्मान स्वरूप, एक तिरंगा यात्रा सह विजय जुलूस निकाला गया, जिसमे जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया ।

ज्ञातव्य है कि डॉ. एम के जैन तीस साल में प्रथम बार एक छोटी शाखा विदिशा से विराट जीत हासिल कर, बड़ी ब्रांच इंदौर के प्रत्याशी डॉ संजय लोढे को लगभग 1000 मतो के भारी अंतर से हराया है । मध्यप्रदेश के आईएमए सदस्यों, मेडिकल विभाग से सम्बन्धित आधिकारियो एवं परिवार जन, दोस्तों ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।
