Let’s travel together.

जिले की बेटी ने प्रदेश का नाम किया रोशन,लेफ्टिनेंट बनीं अपूर्वा त्रिवेदी

0 606

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के छोटे से गांव में जन्मी अपूर्वा त्रिवेदी भरतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर जिले के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बता दें कि अपूर्वा त्रिवेदी पुत्री अशोक कुमार त्रिवेदी जिले के छोटे से ग्राम कुंडाली बम्होरी की रहने वाली है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई जिला मुख्यालय स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में की, उनका बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होने का सपना था, जो आज लेफ्टिनेंट बनने पर पूरा हुआ। अपने सपने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की, जिसके बलबूते वह आज भारतीय सेना के इस जिम्मेराना पद पर नियुक्त हुईं है। जिले की बेटी अपूर्वा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिजनों में हर्ष की लहर है, साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उनके लेफ्टिनेंट बनने पर जिले के साथ ही प्रदेशिक पदाधिकारियों व नेताओं ने बधाईयां दी है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, विधायक रामपाल सिंह राजपूत, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अनेक नेताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की है।
उल्लेखनीय है की लेफ्टिनेंट अपूर्वा त्रिवेदी एक संयुक्त परिवार में रहकर अपनी पूरी पढ़ाई की है। उनके पिताजी एक शिक्षक है, जिनसे उन्हें हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811