Let’s travel together.

प्रदेश का पहला लोकपर्व हरेली तिहार विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा गौठानो में विधिवत पूजा पाठ कर मनाया

0 140

सुरेन्द्र जैन

रायपुर। प्रदेश का पहला लोकपर्व हरेली तिहार आज उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया इस अवसर में आज ग्राम पंचायत तर्रा और जरौदा गौठानो में गौ माता की विधिवत पूजा पाठ में कर विभिन्न खेल गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, और वृक्षारोपण कर मनाया गया।


विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा आज राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण विकास के लिए जन जन के लिए योजनाएं चल रही हैं जिससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है आज प्रदेश सरकार के द्वारा गो धन न्याय योजना से गौ पालकों की समृद्धि हुई है। भूपेश बघेल सरकार के द्वारा गौ सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए आज गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करके किसानों और गौसेवको की आय में वृद्धि किया इससे निश्चित ही प्रदेश के गौ सेवक और किसान खुशहाल होगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर डॉ रवि मित्तल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी धरसीवा वीरेंद्र जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा भारती,उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, चोवाराम वर्मा, सुनीता निषाद, दिनेश वर्मा, पूजा वर्मा, नंदिनी वर्मा, रामानंद वर्मा, दीपा साहू, लल्लू निषाद, बिंदा देव लहरें, शेखर ध्रुव, धनजय वर्मा, व्यास नारायन शर्मा, कामता वर्मा, तेजराम साहू, ईश्वर साहू, अजित वर्मा, परसराम वर्मा, गोविंद्र निर्मलकर सहित समस्त गौठान समिति के सदस्य एवं मितानिन गौठान महिला समूह के सदस्य सहित अन्य ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811