Let’s travel together.

कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए टीकाकरण

0 141

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा सौ.कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण बूस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित हुई।महाविद्यालय के प्राध्यापकों,विद्यार्थियों, कर्मचारीगण एवं आस-पास के जनों ने बूस्टर डोज़ लगवाया गया।इस अवसर पर प्राचार्य श्री ज़ाकिर अली सर ने जिला प्रशासन की पहल पर घर हरियाली अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में बूस्टर डोज़ लगवाने वालो को हरेली सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधा वितरण भी किया।उन्होने कहा कि पौधरोपण के इस महाअभियान में शामिल होते हुए हमारे शहर को सुंदर बनाने के लिए पौधा रोपण अवश्य करें।साथ ही साथ विद्यार्थियों से कहा कि सभी बूस्टर डोज़ अवश्य लगायें।कार्यक्रम संयोजिका डॉ श्रीमती प्रीति सतपथी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया एवम उन्हें भी पौधे वितरण किये।इस आयोजन में 150 से भी अधिक जनों को बूस्टर डोज़ लगाए गए।महाविद्यालय के विद्यार्थियों में आशुतोष तिवारी,काजल जैन,यशोदा पटेल,स्वाति पाल,रूपेश सावरकर,योगेश साहू,नंदन झा,सौरभ उपाध्याय,सुरेश साहू,दिव्यांश व्यास,डिम्पल तिवारी,वैभव देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811