Let’s travel together.

अवैध ईट भट्टो की भरमार,खनिज विभाग दे रहा ध्यान,ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहा प्रशासन

0 136

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

इस क्षेत्र में बरसों से ईंट भट्ठों का बोलबाला चल रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह ईंट भट्ठों ने वातावरण को प्रदूषित करना शुरू कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र मे लंबे अरसे से ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट भट्ठों का चलन जोरशोर से चल रहा है जिससे खेतों की जमीन के साथ ही सरकारी भूमि की बलि चढ रही हैं इससे न केवल जंगलों से लकडिय़ों का सफाया मिली भगत कर चल रहा है तो वातावरण भी प्रदूषित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है इतना ही नहीं बिना अनुमति बडी बात मे ईंट भट्ठों को लोगों ने अपनी खासी कमाई का जरिया बना डाला ऐसा भी नहीं है कि इस सारे कारनामे की खबर प्रशासन मे बैठे लोगों को न हो ।परन्तु इस कारनामे के पीछे खनिज विभाग सहित वनविभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं इन भट्ठों पर सम्बंधित विभाग की नजर नही पहुंच पा रही हैं जबकि इन ईंटें भट्टों मे लकडी का स्तेमाल होने से जंगलों का सफाया होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कहीं न कहीं वनविभाग की भूमिका पर भी सवाल खडे हो रहे हैं एक ओर केन्द्र राज्य सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर क्षेत्र सहित जंगलों को हराभरा बनाने की मुहिम जोरशोर से चल रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान को ठेंगा दिखाते हुए ईंट भट्ठों का खेल चल रहा है परन्तु न तो वनविभाग को ही अपने जंगलों की सुरक्षा करने की फिक्र हो रही हैं न ही राजस्व विभाग न ही खनिज विभाग को ही इन अवैध गौरखधंधे पर अंकुश लगाने की फुर्सत मिल पा रही है संबंधित विभागों की यही स्थिति बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री के अभियान एक पेड़ मां के नाम केवल नारा बनकर रह जायेगा तथा वातावरण पूरी तरह प्रदूषित हो उठेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811