Let’s travel together.

हाइवे पर निकली गौसेवकों की टोली हादसों से बचाने रेडियम पट्टी पहनाई

0 244

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
शासन प्रशासन व पंचायतो की ओर कुछ पशुपालकों की लापरवाही से हाइवे पर जगह जगह बैठे गौमाता के झुंड आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं साथ ही अंधेरे में कई बार सायकिल सवार भी दुर्घटना का शिकार हो जाते है इसी के चलते बुधवार की रात गौसेवकों की टोली हाइवे पर निकली और हाइवे पर जगह जगह बैठी गायों को गले मे रेडियम पट्टी पहनाई।


सांकरा से धनेली तक गांव की मुख्य सडकों ओर हाइवे पर दिनभर रातभर बड़ी संख्या में गाय जगह जगह बैठी रहती हैं अक्सर बड़े वाहन एक दूसरे को जब डिपर नही देते और ऊपर में तीव्र लाइट में ही क्रासिंग करते हैं तो काफी दूरी से ही दोनो तरफ के वाहन चालकों को सड़क के बाजू का साफ दिखाई नहीं पड़ता ओर वह सडकों पर बैठे मवेशियों पर भी वाहन चढ़ाते हुए फरार हो जाते हैं वही कई बार दुपहिया चालक व फेक्ट्रियो से आने वाले सायकिल सवार भी दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं
सांकरा धनेली के गौसेवक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टीम हमेशा गौसेवा में समर्पित रहती है सांकरा में गौठान न होने से समस्या गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना में गायों की होती रहती है मृत्यु
सांकरा के गौसेवक पीतांबर यदु ने बताया कि
ग्राम पंचायत साकरा में नेशनल हाईवे मैं लगातार गौ माताओं की रोड दुर्घटना में मृत्यु हो रही है हमारे बजरंग दल साकरा के भाइयों द्वारा लगातार गौ सेवा का कार्य जारी है साकरा में कोई गौठान नहीं होने के कारण गौ माता को सुरक्षा प्रदान नहीं हो पा रहा है जिससे देखते हुए बजरंग दल के भाइयों ने गौ रक्षा के लिए गौमाता को रेडियम बेल्ट पहनाया जिससे दुर्घटना से बचाया जा सकता है आने वाले समय में साकरा में अगर गौठान नहीं बनेगा तो गौ सेवक भाईयो द्वारा आंदोलन किया जाएगा


आज के पुण्य कार्य में गौ सेवक साकरा के बजरंग दल संयोजक भागवत गोस्वामी धरसीवा प्रखंड के गौ रक्षा प्रमुख पिताम्बर यदु भाई नोहर धीवर , सेवाराम साहू , आकाश धीवर , , माधव तांडी, आर्याजीत, आदित्य , आकाश , अभय ,दिकेश और समस्त बजरंगी भाईयो का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811