जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 25 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षा सत्र 2022-2023 में रायपुर में छात्रावास की सुविधा मिलेगी। रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुन्द एवं गरियाबंद जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और आश्रितों से इसके लिए 25 अगस्त तक आवेदन लिए जांएगे। केवल जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवा और आश्रित ही आवेदन कर सकेंगे। जिन भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओ के बच्चे इस छात्रावास में रहकर स्कूल अथवा कॉलेज का अध्ययन पूर्ण करना चाहते है, वे अपने बच्चों के नाम, कक्षा, स्कूल और कॉलेज इत्यादि का विवरण जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर मे आकर 25 अगस्त तक नाम तथा विवरण जमा करें अथवा ईमेल केूवतंपचनत/लंीववण्बवउ के माध्यम से भी विवरण भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए अपने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आकर सम्पर्क किया जा सकता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post