सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
बिरगांव में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।
इस यात्रा का विशेष आकर्षण 150 फीट लंबा विशाल तिरंगा झंडा रहेगा, जिसे लेकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा गाज़ी नगर बॉम्बे बेकरी नगर निगम कार्यालय बुधवारी बाजार व्यास तालाब चौक होते हुए जौहरे आज़म चौक, गाज़ी नगर पहुंचेगी, जहां यात्रा का भव्य समापन किया जाएगा।
पार्षद इकराम अहमद ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों से उत्साहपूर्वक शामिल होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं प्रेम की भावना को मजबूत करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। साथ ही यात्रा को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन से आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।