Let’s travel together.

आबकारी ने ऑटो से जब्त की तीन पेटी विदेशी और चार पेटी देशी शराब

120

इंदौर ।   इंदौर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्रारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। ढाबों और बार की सतत चैकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में चैकिंग के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें तीन पेटी विदेशी और चार पेटी देशी शराब अवैध रूप से परिवहन करते पाई गई। आबकारी विभाग में ऑटो और शराब को जब्तकर चालक पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया। आबकारी विभाग के भोई मोहल्ला वृत द्वारा जावेद शेख पिता अल्लानुर से बिना पास परमिट के एक ऑटो से तीन पेटी मेकड़ोवल रम कुल 36 बोतल और चार पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 200 पाव कुल जब्त की गई। ऑटो से कुल 63 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। ऑटो चालक आरोपित जावेद शेख पिता अल्लानुर का उक्त अपराध गैर जमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वृत भोई मोहल्ला के उप निरीक्षक मनमोहन शर्मा व्दारा आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जब्त मदिरा का मूल्य 36 हजार रुपये के करीब है। वहीं वाहन का मूल्य एक लाख 45 हजार 600 रुपये है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811