Let’s travel together.

अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया 2022-23 की समय सारिणी हुई जारी

0 331

भोपाल।आयुक्त उच्च शिक्षा सतपुड़ा भवन भोपाल ने अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया 2022-23 की समय सारिणी जारी की है।इसके आधार पर जो अतिथि विद्वान लगातार सेवा देते आ रहे हैं उनकी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए 21 से 26 जुलाई का समय दिया गया है।इसमें जिन अतिथि विद्वानों को अपनी डिग्री अनुभव आदि अपडेट करना हो कर सकते हैं साथ ही जिनका अनुभव डिग्री अपडेट होगी उनका वेरिफिकेशन करवाना होगा।इसके बाद प्राचार्य रिक्त पदों की जानकारी आयुक्त कार्यालय को भेजेंगे और उन रिक्त पदों पर फिर च्वाइस फिलिंग करवा कर उनको भरा जाएगा इसकी भी समय सारणी जारी कर दिया गया है।इसकी तारीख़ 29 जुलाई 2022 से शुरू हो रही है।इसकी चयन सूची विभाग 20.8.2022 को विधिवत जारी करेगा।
नियकितीकरण की बजाय ध्यान भटका रही है सरकार
इधर अतिथि विद्वान महासंघ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।संघ के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा की सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी नियमितीकरण का वादा किए थे लेकिन दुर्भाग्य की बात है आज तक वादा पूरा नहीं किए।नियमितीकरण तो दूर सरकार अतिथि विद्वानों के नाम से शोषणकारी अतिथि नाम तक नहीं हटा रही है।आज माहगाई चरम पर है ना वेतन बढ़ा ना ही भविष्य सुरक्षित हुआ।सरकार अतिथि विद्वानों को फिर अतिथि बना कर रखना चाहती है।सरकार से आग्रह है की एक व्यवस्थित नीति बनाकर अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे वा मुख्यमंत्री जी मंत्री जी अपना वादा पूरा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811