Let’s travel together.

बॉलीवुड माफिया पर फिर बरसते नजर आए शेखर सुमन

103

बॉलीवुड में पसरे भाई-भतीजावाद और गुटबाजी को लेकर समय-समय पर लोग आवाज उठाते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। प्रियंका यह दावा करती नजर आईं कि बॉलीवुड में उन्हें साइड किया जा रहा था, इस वजह से उन्होंने यह इंडस्ट्री छोड़ हॉलीवुड जाने का फैसला किया। इसके बाद शेखर सुमन का भी दर्द छलक आया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में गुटबाजी के चलते उन्हें और उनके बेटे अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया। अब एक बार फिर शेखर सुमन ‘बॉलीवुड माफिया’ पर बरसते नजर आए हैं।

हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में कम से कम चार लोगों को जानता हूं, जिन्होंने अध्ययन और मुझे कई प्रोजेक्ट से निकाल दिया। इन ‘गैंगस्टर्स’ के पास काफी रसूख है और ये रैटलस्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि वे बाधक बन सकते हैं, मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।’

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही रास्ता दिखाया है। उनके अलावा कई अन्य लोग भी सुशांत सिंह राजपूत के मिस्टीरियस मर्डर के दौरान और पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं। हमने इस गुट के बारे में बात की है, जो फिल्म इंडस्ट्री के भीतर काम करता है। यह लगभग माफियाओ की तरह है, जो प्रोडक्शन, कास्टिंग और हर मामले में सबकुछ कंट्रोल करता है। अगर वे आउटसाइडर्स को अंदर आते और दौड़ते हुए देखते हैं तो वे सुनिश्चित करते हैं कि वे स्टम्प्ड हैं।’

शेखर सुमन ने कहा, ‘पिछले कुछ समय से ऐसा ही चल रहा है। उसी का शिकार सुशांत सिंह राजपूत हुए थे। अच्छा करने के बावजूद अचानक उन्हें लगा कि उनका फलता-फूलता करियर अचानक थम गया है। यकीनन यही उनके डिप्रेशन की वजह भी बना।’

शेखर सुमन ने आगे कहा कि उनके मुखर स्वभाव ने अध्ययन सुमन के करियर को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘जरूरी नहीं कि मैं किसी के खिलाफ बोलूं। लोग इन चीजों के बारे में बहुत संवेदनशील होते हैं, क्योंकि वे सबसे अच्छी तरह से जानते हैं।’ इसके बाद एक्टर ने कहा, ‘मैं एक फैक्ट जानता हूं कि कई प्रोडक्शन में अध्ययन को लिया गया था, लेकिन फिर अचानक हटा दिया गया था। मैं इसकी तह तक गया तो पता चला कि बहुत सारे लोग काम कर रहे थे और उन्होंने सख्त हिदायत दी थी कि ‘उसे मत लो।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811