Let’s travel together.

मध्य प्रदेश के चंदेरी में चार अगस्त तक होगी फिल्म स्त्री-2 की शूटिंग फिल्मांकन के लिए दोबारा बदला मकान का रंग रूप

75

अशोकनगर। फिल्म ‘स्त्री’ को मिली अपार सफलता के बाद स्त्री-दो की शूटिंग इन दिनों चंदेरी में शुरू हो चुकी हैं। चंदेरी का वास्तविक स्वरूप दिखाने के लिए कहीं भी आर्टििफशियल सेट नहीं बनाए गए हैं। जिस मकान में पांच साल पहले ‘स्त्री’ की शूटिंग हुई थी। उसके मकान मालिक ने दीवारों का रंग-रोगन सहित मकान का स्वरूप बदल दिया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग से पहले इस मकान को पहले जैसा रूप दिया गया। इसके अलावा इस बार फिल्म में ऐतिहासिक नगरी चंदेरी की कई पुरातत्व धरोहरों को फिल्‍माया जाएगा जो पहले स्त्री फिल्म में नहीं दिखाए गए थे। एक बार फिर अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर चंदेरी की गलियों में 10 जुलाई से नजर आने लगी हैं। चार अगस्त तक चलने वाली स्त्री-दो फिल्म के लिए वहीं पुराने मकानों को चिन्हित किया गया है।

दिल्ली दरवाजा से लेकर कटी घाटी पर होगा फिल्मांकन

इस बार चंदेरी में की ऐतिहासिक धरोहरें दिल्ली दरवाजा, धोलिया गेट, कटी घाटी, तालाब, बूढ़ी चंदेरी सहित करीब छह और ऐसी अन्य स्थानों को फिल्‍माया जाएगा। फिलहाल शूटिंग उसी गली में निप्पू के मकान पर चल रही है जहां पहले की गई थी।

तेज वर्षा हुई तो बंद हो जाएगा पैकअप

वर्षाकाल में वैसे चंदेरी की खूबसूरती यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। लेकिन अगर लगातार तेज वर्षा होती है तो शूटिंग स्थगित भी हो सकती है। क्योंकि जो भी शूटिंग चंदेरी में होना है वहां वास्तविक धरोहरों के समक्ष बगैर किसी सेट के होना है। ऐसे में खुले में वर्षाकाल में शूटिंग संभव नहीं होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811