Let’s travel together.

हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित

0 149

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का हुआ मूल्यांकन, वरिष्ठजनों में दिखा सीखने का उत्साह

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती और सीखने का जज्बा हो तो हर उम्र में नया ज्ञान हासिल किया जा सकता है। इसी संदेश के साथ शनिवार को सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा स्थित पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विद्यालय में उपस्थित पात्र वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सीखने की लगन का परिचय दिया।

फूलमालाओं से स्वागत कर किया सम्मान

परीक्षा के दौरान विद्यालय परिवार ने वरिष्ठजनों का फूलमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। उनके सम्मान में स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने वरिष्ठजनों के उत्साह और सीखने के प्रति उनकी लगन की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठजनों को आत्मनिर्भर बनाना कार्यक्रम का उद्देश्य

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों में पढ़ने-लिखने की बुनियादी समझ विकसित करना और संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना है, ताकि वे रोजमर्रा के कार्यों को अधिक आसानी से कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। सेमरा विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वरिष्ठजनों को सम्मान के साथ सीखने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये रहे उपस्थित: इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य असमत बेगम, शाला प्रभारी कौशल सिंह यादव, अब्दुल नईम, राशिद मोहम्मद, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा, प्रदीप कोली, संतोष मालवीय, जहीर मंसूरी और मुमताज खान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811