Let’s travel together.

चुनाव में ई.व्ही.एम. मशीन में छ़ेड़खानी की शिकायत, पार्षद प्रत्याषियों ने दिया ज्ञापन

0 567

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

17 जुलाई को नगर परिषद चुनाव की मतगणना के पूर्व ई.व्ही.एम. में छेड़खानी की आषंका जाहिर करते हुये नगर परिषद के वार्ड प्रत्याशियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं पार्षद चुनाव को शून्य घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर परिषद चुनाव में व्यापक स्तर पर भारी धांधली हुई है। मतदान के बाद ईव्हीएम मषीन को स्टांग रूम में धांधली हुई है। ईव्हीएम मशीन को स्टांग रूम से निकालने के पूर्व किसी पार्षद प्रत्याषियों को नहीं बुलाया गया। स्टांग रूम में ताला खुलने के एक से ड़ेढ़ घंटे बाद ई.व्ही.एम. मषीन को मतगणना स्थल लाया गया। डाक मतपत्र की पेटी की चाबी गायब होने का बहाना बनाकर मतगणना एक घंटे बिलंब से प्रारंभ किया गया। चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियोे द्वारा प्रषासन अधिकारियों के दबाब में कार्य किया गया है मतदान एवं मतगणना में निष्पक्षता नहीं अपनाई गई। मतदान के बाद स्टांग रूम में ईव्हीएम मषीन को रखने के बाद से लेकर ईव्हीएम मषीन को स्टांग रूम से निकालने तक की वीडियों फुटेज सार्वजनिक की जाये। और स्टांग रूम में ईव्हीएम मषीनों से छेड़छाड़ की आशंका है। मतगणना के बाद जो वोट जीते एवं हारे हुये प्रत्याशियो को मिले आकड़े पूर्व से ही सत्ताधारी के नेताओं द्वारा सार्वजनिक किये गये थे वही आंकड़े मतगणना के बाद प्रत्याशियों को मिले। वार्ड 15 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी निधि संदीप शर्मा के पास साक्ष्य उपलब्ध है। साक्ष्यों में स्पष्ट रूप से प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने पद का दुरूपयोग कर चुनाव को प्रभावित किया है।
पार्षद प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से मतदान से लेकर मतगणना के दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही की निष्पक्ष जांच कर चुनाव को निरस्त कर पुनः मतदान कराया जाने की मांग की है। इस अवसर पर संजीव जैन, संदीप शर्मा, नीरज जोशी, आनंद प्रकाश मन्नू राजपूत, सगीर कुरैशी, महेश, मुकेश राय, जमशेद खान, विनय जैन, भूपेन्द्र श्रीवास्तव, बब्लू ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, इसरार खां, छबीलचंद कुशवाहा, सचिन समैया, जित्तू जैन, मुमताज खान, सुनील रघुवंशी आदि पार्षद प्रत्याषी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811