Let’s travel together.

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर सिलवानी में एसडीओपी अनिल मौर्य के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

0 92

 

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में वर्तमान में जारी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांति पूर्वक मनाने एवं संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण हेतु एवं असामाजिक एवं अपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वों पर पैनी निगाहें रखने हेतु थाना एवं अनुभाग के पुलिस स्टाफ एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ संयुक्त रूप से संपूर्ण जिले के थाना क्षेत्र के संवेदनशील अति संवेदनशील कस्बा ग्रामीण अंचलों के आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन कर शरारती तत्वों पर पेनी नजर रखी जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराए जा सके।

इसी के तहत एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के नेतृत्व में सिलवानी थाना प्रभारी सुल्तानगंज थाना प्रभारी एवं उनके थानों के फोर्स तथा थाना प्रभारी सिलवानी डीपी सिंह एवं पुलिस थाना स्टाफ तथा पैरामिलिट्री फोर्स के बल के साथ संयुक्त रूप से थाना सिलवानी नगर के मोहल्लो के संवेदनशील स्थानो, बड़ी मस्जिद, होली चोक गांधी चौराहा बंजरग चौराहा में संपूर्ण पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया तथा आम जन को संपूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया पुलिस अधीक्षक भी स्वयं जाकर जमीनी स्तर पर दौरा कर रहे हैं और आमजन से परस्पर वार्तालाप कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811