अंकित तिवारी बरेली रायसेन
देर रात बरेली के पास एक बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में बोलेरो में सबार मजदूरों में से एक की मौत हो गई जबकि 13 मजदूर घायल हो गए ।।सभी लोना पठार थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा के मजदूर थे।बोलेरो में कुल 14 मजदूर थे जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थी
बरेली के पास ग्राम टोंगा बम्होरी में धान की निंदाई करने के लिए लोना पठार थाना तामिया जिला छिंदवाड़ा के मजदूर आए हुए थे जो कार्य पूर्ण करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे।देर रात ग्राम भोड़िया के पास बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई ।

मजदूर संतोष ने बताया कि बोलेरो में कुल 14 मजदूर थे जिसमें 9 पुरुष और 5 महिलाएं थी जोकि कार्य पूर्ण करने के बाद अपने गांव वापस जा रहे थे । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट में मनी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई बाकी 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी लगते ही बरेली से 108 एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां घायलों को तत्काल बरेली सिविल अस्पताल लेकर आई।