Let’s travel together.

हर्षोल्लास और उमंग के साथ मना नवरात्रि पर्व व दशहरा पर्व 

0 304

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

शहर में श्री नगर हिंदू उत्सव समिति के फाउंडर मेंबर व संरक्षक मंडल के सानिध्य में नवीन मनोनीत हिंदू उत्सव के अध्यक्ष जस्सी अटवाल ने हिंदू उत्सव समिति की गरिमा अनुसार शहर में भव्यता के साथ श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान जी भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर में पहली बार दिखाई इसमें शिव तांडव नृत्य में ढोल मृदंग और डमरू बजाने वाले महाकाल ग्रुप द्वारा शोभायात्रा में शानदार प्रदर्शन किया। इस शोभायात्रा में ग्यारह अश्व ढोल बाजों के साथ ही डीजे की मधुर मध्यम धुन के साथ तीन अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
दशहरा मैदान में हुआ राम रावण संवाद रावण दहन
श्रीराम जी शोभायात्रा दशहरा मैदान मंगलवारा बाजार में पहुंची जहां मंच पर उपस्थित धर्माचार्यों व हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य संरक्षक मंडल ने भगवान श्रीराम जी आरती कर उन्हें विराजमान किया और क्षणिक राम रावण संवाद के बाद भगवान श्रीराम ने रावण की नाभी में तीर मारकर उसे मूर्छित हो गया और उसने भगवान से क्षमायाचना करते हुए स्वर्गधाम चला गया। सूर्यास्त के पूर्व दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया
बाड़ी कलां में दशहरा महोत्सव में अध्यक्ष जस्सी अटवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री नगर हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य मोहन यादव, ओमकार पाल, जीतमल जैन, सीताराम चौहान, अरविंद ठाकुर,हरिदयाल बैरागी , व महेंद्र शर्मा, संरक्षक मंडल के सक्रिय सदस्यों के साथ ही स्थानीय प्रशासन में राजस्व विभाग नगर पंचायत, व पुलिस प्रशासन व स्थानीय पत्रकारों को इस सफल आयोजन में अति महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाने की बधाई दी और आभार व्यक्त किया। तदउपरांत समिति ने सभी नवरात्रि पर्व पर पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना समितियों , अखाड़ा संचालकों वरिष्ठ जनों धर्माचार्यों के साथ ही स्थानीय प्रशासन में राजस्व विभाग के तहसीलदार , पुलिस विभाग नगर पंचायत व विद्युत विभाग के साथ ही स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811