Let’s travel together.

दबंगो ने हाथ जोड़कर माफी मांगी , और घर छोड़ गए मंगल आदिवासी को

0 219

आदिवासी को घसीटते हुए गाड़ी में डाल ले गए थे दबंग

सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन व पुलिस की मदद से 12 घण्टे में बच्चों के पास पहुंचा।

शिवपुरी । 19 जनवरी 21 सहरिया युवक मंगल को कर्जजाल में फंसाकर भोरोना गांव के दबंग बर्बरतापूर्वक घसीटते हुए चार पहिया की गाड़ी में डाल कर ले गए थे , जब 3 दिन पति का कोई सुराग नहीं लगा तो पत्नी रोती बिलखती सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास आई और अपनी व्यथा सुनाई । आज पुलिस ने मंगल आदिवासी को खोज निकाला व दबंगों को सख्त हिदायत दी। गलती मानते हुए उन्होंने माफी मांगी व भविष्य में कोई गलत कदम न उठाने की बात कही।
मामला सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम करई का है । गांव से रोती हुई महिला कल सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास आई उसके अनुसार भोरोना गांव का दबंग संदीप रावत व उसका साथी मंगल आदिवासी को 15 हजार का कर्ज देकर उसे 5 माह से बंधुआ बनाये हुए थे। काम पूरा होने के बाद भी हिसाब नहीं किया जब भी हिसाब का बोलते तो वो उनको धौंस देता था। जैसे तैसे भागकर मंगल अपने घर करइ आ गया जो दबंग संदीप को रास नही आया वो 3 पहले चार पहिया गाड़ी से अपने साथी के साथ आया और घर मे खाना खाने बैठे मंगल आदिवासी को लात घूसों से मारते पीटते हुए गाडी में डाल लें गए । तभी से मंगल का फोन बंद आ रहा है । महिला की व्यथा को गम्भीरता से लेकर संजय बेचैन ने मामले से सुरवाया थाना प्रभारी को अवगत करा दिया है ।

सुरवाया पुलिस ने बिना मौका गंवाए महिला से आवेदन लेकर तलाशी की और रात को ही मंगल को सही सलामत गांव ले आये , बाद में दया की भीख मांगने पर मंगल व उसकी पत्नी ने उन्हें क्षमा कर दिया । दबंगों ने थाने में लिखित में दिया है कि भविष्य में वे मंगल के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करेंगे । सहरिया क्रांति की सजगता से मंगल अपने बच्चों के पास लौट आया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811