Let’s travel together.

नशामुक्त समाज बनाने के लिए सामाजिक जनजागरूकता जरूरी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

0 59

रायसेन। रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित नशामुक्ति अभियान के तहत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा सामाजिक बुराई है और इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता बहुत जरूरी है। नशामुक्त समाज बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि नशा करने से व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। सामाजिक प्रतिष्ठा तो धूमिल होती ही है, साथ ही आर्थिक नुकसान होता है। नशा करने के बाद व्यक्ति का स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता तथा कई बार अपराध घटित कर देता है। नशा अनेक दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। घर-परिवार व लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं। घर का परिवेश भी खराब होता है। बच्चे पढ़ाई भी नहीं कर पाते जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि सभी लोग संकल्प लें और यह निर्धारित करें कि ना तो स्वयं नशा करेंगे और ना हीं अपने परिवार में किसी को करने देंगे। जो लोग नशा कर रहे हैं, उन्हें भी नशा छोड़ने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ-साथ इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए भी काम किया जा रहा है। आज प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं प्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा है। हम सभी को जिले और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट करने वाले व्यक्तियों को आज सम्मानित किया गया है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन ने कहा कि सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। सभी को एक अच्छा नागरिक बनकर समाज के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जो नशा करता है, उसका भविष्य अंधकारमय होता है। सभी नशे से दूर रहें। अपना लक्ष्य निर्धारित करें कि बड़े होकर क्या बनना है और उसको पूरा करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि नशामुक्ति के लिए जिले में अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अमले द्वारा लगभग 632 से अधिक प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की गई है तथा वाहन भी जप्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। कलेक्टर श्री दुबे ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि उन्हें नशीले पदार्थो के विक्रय की जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस या सरकारी अमले को सूचित करें, जिससे कि दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा ने कहा कि नशे को लेकर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशाविरोधी अभियान के तहत एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक 1275 से अधिक मामलों में अवैध शराब का निर्माण, विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। लगभग 31 लाख रू की अवैध शराब जप्त की गई तथा 1350 से अधिक लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने उपस्थित लोगों और बच्चों से कहा कि नशा अपराधों का कारण भी बनता है। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम द्वारा नशामुक्ति के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूल, कॉलेजों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी ने नशा नहीं करने तथा अन्य लोगों को भी नशा त्यागने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया गया तथा नशामुक्ति पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्री जिनेश सिंघई, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, श्री जमना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तुझसे नाराज़ नही ज़िंदगी से हैरान हूं मैं गीत का अंतिम स्टेस्ट लगाकर लगाया मौत को गले     |     बिजली बिलो की सख्ती से बसूली; सेमरा में बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने  उपभोक्ताओं के  55 कनेक्शन काटे     |     महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर की पूजा अर्चना     |     मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल     |     पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र प्रधान को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित की     |     अब भारत सीमा पार जाकर भी आतंकवाद का सफाया करता है- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री     |     राजा भोज महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का  आयोजन     |     शहडोल पुलिस पर हमला – अराजक लोगों को आखिर कौन बढावा दे रहा है ?     |     90% हार्ट ब्लॉक वाले मरीज की सफल हार्निया सर्जरी     |     ब्रह्माकुमारी सेंटर पर अलौकिक होली एवं स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811