Let’s travel together.

भोपाल-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घोड़े की मौत, घंटों तक साथी घोड़े शव के पास खड़े रहे

0 92

10 किलोमीटर मार्ग पर 4 दिन में पांचवी दुर्घटना

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर  सरस्वती ढाबा के सामने एक मार्मिक घटना देखने को मिली। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक घोड़े को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि घोड़ा सड़क किनारे गिर पड़ा और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।

इस हादसे का सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब मृत घोड़े के साथ मौजूद तीन अन्य घोड़े कई घंटों तक उसके शव के पास खड़े रहे। वे न तो वहां से हटे और न ही इधर-उधर गए। राहगीरों का कहना था कि ऐसा लग रहा था मानो वे अपने साथी के बिछड़ने का शोक मना रहे हों।

हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने इस दृश्य को देखकर कहा कि संवेदनाएं केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी होती हैं। अपने साथी के प्रति घोड़ों का लगाव और उनके व्यवहार ने लोगों को भावुक कर दिया।

घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने तथा वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बता दे की पालमपुर से लेकर मुक्तापुर तक 10 किलोमीटर मार्ग पर 4 दिन में या पांचवी दुर्घटना हुई है। लगातार हो रहे हादसों ने हाईवे-18 की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालमपुर घाटी, दीवानगंज पुरानी चौकी, चंद्रा गार्डन और मुक्तापुर जैसे संवेदनशील स्थानों पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत हैं और न ही प्रभावी गति नियंत्रण की व्यवस्था।

क्षेत्रवासियों की मांग

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल उपाय, रंबल स्ट्रिप, चेतावनी बोर्ड, पुलिस गश्त और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

लगातार तीन दिनों में तीन बड़े हादसों ने यह साफ कर दिया है कि भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811