Let’s travel together.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाए

0 219

-प्रधानमंत्री मोदी पर दिए बयान पर भड़के भाजपाई

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के बजरंग चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद…. मुर्दाबाद के नारे लगाए।


भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने न्यूयार्क में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में सारी हदें पार करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। यह गलती माफी करने लायक नहीं है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल जरदारी भुट्टो ने निंदनीय टिप्पणी कर अपनी ओछी हरकत और गंदी मानसिकता जाहिर की है। बिलावल भुट्टो के इस बयान की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पाकिस्तान को इन बयान वाजी छोड़ कर आमने-सामने की लडाई लडे । जिसके लिए भारत हमेशा तैयार रहता है ।


वही भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में यह भारत का अपमान है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को शरण देता रहा। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा एवं वित्तीय हालत बद से बदतर होती जा रही है। भयंकर अंतरकलह की स्थिति है। 135 करोड़ देशवासियों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811