Let’s travel together.

विदिशा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता अवैध शराब का शातिर तस्कर गिरफ्तार

0 123

विदिशा । नवरात्रि त्योहार मे अवैध शराब माफिया की धरपकड़ के दौरान दिनांक 28.09.2022 को थाना कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक विदिशा डा. श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पांडेय के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत व उनकी टीम को करीब 58 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई
थाना कोतवाली विदिशा मे दिनांक 27.09.2022 को रात्रि में थाना कोतवाली विदिशा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की बेतवा नदी के छोटे पूल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए किसी के इंतजार मे खड़ा है सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम प्रेमनारायण उर्फ गंजू रैकवार पिता हरगोविंद रैकवार उम्र 32 साल निवासी राजपूत कालोनी विदिशा का होना बताया उक्त आरोपी के कब्जे से 320 क्वार्टर देशी सफेद शराब से भरे हुए मिले उक्त आरोपी से करीब कुल 58 लीटर अवैध शराब कीमती 18240 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है व उसके विरूद्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले मे पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में अवैध शराब के शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री आशुतोष सिहं राजपूत उपनिरीक्षक श्रीमती गुंजन पटेल, प्र. आर. 162 नीरज सिसोदिया, प्र. आर. 748 सत्यनारायण इक्के आर. 267 अजय सिकरवार, आर. 810 संदीप जाट, आरक्षक 221 सुरेश रघुवंशी, आर श्यामू राजावत का विशेष योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811