Let’s travel together.

108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

0 19

– 5 घंटे तक फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर पर ही हुआ प्रसव

– जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के ग्राम डैडरी (थाना गोपालपुर) में समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण प्रसूता और नवजात शिशु की मृत्यु होने के मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने त्वरित संज्ञान लिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय शिवपुरी एवं श्रीमती कामना सक्सेना, जिला प्रबंधक, एसआरएलएम जांच दल में शामिल हैं। जांच दल को 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आया था कि ग्राम डैडरी निवासी श्रीमती ज्योति आदिवासी (पत्नी राजवीर आदिवासी) को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने लगभग 5 घंटे तक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके परिणामस्वरूप प्रसूता का घर पर ही प्रसव हो गया और नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन प्रसूता को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच दल गठित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |     विधायक गोपाल इंजीनियर के कार्यक्रम में नाच रहे किसान को सुरक्षा गार्ड ने खींचकर हटाया, वीडियो वायरल     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आईटीआई के टापर विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      1.84 करोड़ की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     राजस्थान: पंचायत चुनाव नतीजों में कुछ राष्ट्रीय संकेत भी छुपे हैं? -अजय बोकिल      |     पत्रकार मोहम्मद जावेद की मृत्यु पर कलेक्टर रत्नाकर झा ने जताया शोक,सभी से की हेलमेट पहनने की अपील     |     धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811