Let’s travel together.

कान्हा जी के जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालु जमकर झूमे नाचे

0 165

–मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरलीवाले …..नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…..पर जमकर नाचे श्रद्धालु

शिवलाल यादव

रायसेन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राधा कृष्ण मंदिरों में जैसे ही रात के 12 बजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,हाथी घोड़ा पालकी और तेरा दिल तो दीवाना हो गया काली कमली वाला आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे नाचे।महा आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण हुआ ।जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।रायसेन के श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव समाज द्वारा रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया ।जिसमें रायसेन शहर के मशहूर भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी ।जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता रात 1बजे तक जमे रहे।।


श्री राधा किशन मन्दिर यादव समाज रायसेन में श्रीकृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।रायसेन शहर की मां दिव्य भक्ति आराधना जागरण ग्रुप के मशहूर भजन गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक श्री राधा रमन भजन, नाचे रे बब्बर शेर….आदि भजनों की भजन गाय सतीश खत्री,ब्रजेश पाराशर, पवन जी, चेतन राहुल, आयुष विशाल, आकाश अंकित वगेरह ने भजनों की रंगारंग प्रस्तुति पेश की।बच्चों को श्री राधाकृष्ण लड्डू बाल गोपाल के प्रतिस्वरूप मंच पर मनमोहक झांकी सजाई थी।इस मौके पर पार्षद देवेंद्र यादव राजेन्द्र यादव ,कैलाश यादव ,मनोज यादव मामा, रोहित यादव,भोला रितिक यादव , संजय यादव पार्षद रवि यादव ,भैरों सिंह कालूराम यादव,रामस्वरूप यादव ,पत्रकार शिवलाल यादव बालाराम यादव मंदिर के पुजारी पण्डित आनंद गौतम आदि उपस्थित हुए।


काली कमली वाला मेरा यार है….
इस भजन संध्या में भजन गायिका बेबी वैष्णो ने काली कमली वाला मेरा यार है …भजन ने श्रोताओं ने खूब तालियां बटोरीं।इसके अलावा मथुरा की फूलों की होली लट्ठ मार होली गीत गाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811