Let’s travel together.

शीशे की दीवार-आतंकी जैसा व्यवहार… तिहाड़ में केजरीवाल से मिलकर छलका भगवंत मान का दर्द

0 90

कथित शराब घोटाला मामले को लेकर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से आतंकवादियों की तरह मुलाकात कराई गई है. ये तानाशाही की हद है. हार्ड कोर क्रिमिनल वाली सहूलियत भी अरविंद केजरीवाल को नहीं मिल रही है.

उन्होंने कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है. हद है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. उनका कसूर क्या है? उन्होंने स्कूल अस्पताल बना दिए, यही कसूर है. बिजली फ्री कर दी यही कसूर है. वह ऐसे ट्रीट कर रहे हैं जैसे बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ा गया हो. जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस-टू-फेस मिलवाया जा सकता है.’

सीएम मान से केजरीवाल ने क्या पूछा?

सीएम मान ने कहा, ‘यह चीज इन्हें (बीजेपी) बहुत महंगी पड़ेगी. अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं. मैंने पूछा आप कैसे हो, उन्होंने कहा कि यह बताओ पंजाब का हाल कैसा है, मेरी चिंता मत करो. मैंने कहा, पंजाब भी अच्छा है. असम होकर आया हूं. आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है. आम आदमी पार्टी एक अनुशासन वाली पार्टी है. हमारी पूरी पार्टी एक साथ है. हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं. वह बाहर आएंगे और 4 जून को जब रिजल्ट आएंगे, तो आम आदमी पार्टी बड़ी पॉलिटिकल शक्ति बनेगी.’

‘केजरीवाल अगले हफ्ते से बुलाएंगे दो-दो मंत्री’

वहीं, AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के समय भगवंत मान के आंसू निकल आए. उन्होंने कहा, ‘हमने जब उनका हाल-चाल पूछा तो उन्होंने कहा मेरी चिंता छोड़ो जनता का बताइए. उन्होंने पूछा कि फ्री बिजली मिल रही है ना, टिकट तो नहीं लगा रहे बस यात्रा पर, फ्री अभी भी मिल रही है या नहीं, अस्पताल में दवाई है कि नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि अगले हफ्ते से वह दो-दो मंत्रियों को बुलाएंगे और दिल्ली के सभी कामों की समीक्षा करेंगे.’

संदीप पाठक ने बताया, ‘उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों से मिलूं और उनको यह संदेश दूं कि विधायक अपने इलाके में घर-घर जाएं. किसी भी व्यक्ति को दिक्कत ना हो. वह जल्दी ही बाहर आएंगे और वह महिलाओं को एक 1000 रुपए देने का जो वादा किया था उसको पूरा करेंगे.’

’30 मिनट बिना किसी डिस्टर्बेंस के हुई केजीवाल से मान की मुलाकात’

सीएम भगवंत मान और केजरीवाल की मुलाकात जेल मैन्युअल के हिसाब से हुई. ये जानकारी तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से सामने आई है. सूत्रों का कहना है कि किसी भी आम कैदी की तरह ही आप शीशे के पार से ही मुलाकात कर सकते हैं. भगवंत मान की सुरक्षा के चीफ ने तिहाड़ प्रसाशन को धन्यवाद कहा है. साथ ही साथ कहा है कि मुलाकात बेहद सुचारू रूप से पूरे 30 मिनट बिना किसी डिस्टर्बेंस के हुई, मुलाकात से भगवंत मान की सिक्योरिटी संतुष्ट थी.

सूत्रों का कहना है कि आम कैदी को जो अधिकार होते हैं, वो सभी जेल मैन्युअल के हिसाब से अरविंद केजरीवाल को दिए जा रहे हैं. केजरीवाल आम कैदी की तरह रोज 5 मिनट अपने घर पर कॉल कर सकते हैं, वो परिवार से बात करते हैं. हफ्ते में दो बार उनकी मुलाकात परिवार से होती है.

जहां तक भगवंत मान के आरोप हैं सोनिया गांधी और पी चिदंबरम को लेकर कि उनकी मुलाकात जेलर के रूम में हुई, इसपर तिहाड़ के सूत्रों का कहना है कि पहली बात सभी कैदियों को चाहे वीआईपी हो या नहीं, जेल मैन्युअल के हिसाब से मिलने दिया जाता है, कई बार लॉ एंड ऑर्डर और सुरक्षा के लिहाज से जेलर का ये अधिकार होता है कि मुलाकात कहां और कैसे कराई जाए, लेकिन ये पुराना मामला था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811