मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज के गुसाई मोहल्ला में रहने वाली मथुरा बाई स्वर्गीय पति अजय गिर की दीवार रविवार दिन में अचानक से गिर गई। जिस समय दीवार गिरी उस वक्त घर मैं सभी लोग रह रहे थे जैसे ही दीवार का कुछ हिस्सा गिरा घर मे रह रहे लोगों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में दीवार पूरी गिर गई। जिससे घर में रखा खाने पीने का सामान ,साइकिल पुणे बचाने के कपड़े सहित कई सामान खराब हो गया। वही आज एक बड़ा हादसा होते-होते बाल बाल बचा। दीवार पत्थरों की बनी हुई थी।

वही गुसाई मोहल्ले में रहने वाले रमेश गिर पिता हरि सिंह गिर की भी दीवार दो दिन पहले गिर गई। इससे रमेश गिर को भी खाने पीने का सामान खराब हो गया। रमेश गिर एक कमरे में रहता है इस कमरे की दीवार रात के समय बाहर साइड गिर गई। गनी मत रही की अंदर की साइट दीवार नहीं गरी नहीं तो सो रहे रमेश को चोट लग सकती थी। रमेश ने बताया कि मेरे पास अब दूसरा कमरा नहीं है सोने और खाने बनाने के लिए अब मैं रात में कहां सोऊंगा मुझे पीएम आवास भी नहीं मिला अभी तक।

उसी मोहल्ले में रहने वाली सुभद्रा बाई पति रमेश शाक्य की दीवार गिरी है। सुभद्रा बाई बगल के कमरे में रहती है और दूसरे कमरे की दीवार गिर गई। बता दें कि 6 दिन से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे घरों की दीवारों मैं सिडन लगने लगी है। जिस कारण गरीबों के कच्चे आशियाने गिरने लगे हैं।