रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन मैं सहायक आयुक्त आबकारी डॉ शादाब अहमद सिद्दिकी के निर्देशन मैं आबकारी वृत ओबेदुल्लागंज प्रभारी गौरव भद्रसेन द्वारा
विशेष अभियान के तहत आरोपी वीरेंद्र सिंग उर्फ वीर,विररी उम्र 31 वर्ष निवासी मण्डीदीप पाल मोहल्ला को 10/09/26 की रात को 7 पेटी अवैध शराब 250 पाव प्लैन 100 पाव गोआ विस्की को बिना नंबर की टी वी एस जुपिटर के साथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 63 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजी बद्ध किया गया ज़ब्ती का मूल्य लगभग 132000 है आरोपी की शिकायत पिछले कई महीनों से आबकारी विभाग को आ रही थी मण्डीदीप मैं घर घर शराब की सप्लाई करता था कल आबकारी की टीम को मुखबिरी मिलते ही आरोपी को ग्राम महुआखेड़ा कुमडी जोड़ मार्ग पर गिरफ्तार किया सहायक आयुक्त आबकारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि अवैध शराब पर कार्यवाही निरंतर जारी है।