सागर। आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के शिष्य मुनि सत्य सागर महाराज की आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में 9 सितंबर को श्री वर्णी भवन मोराजी में सायं कालीन 5.57 मिनिट पर समता पूर्वक समाधि मरण किया।
मुकेश जैन ढाना ने बताया क्षुल्लक दीक्षा 29 अगस्त को हुई थी और उसके बाद से संलेखना प्रारंभ हो गई 9 सितंबर को दोपहर में आचार्य श्री ने उन्हें दीक्षा देकर सत्य सागर महाराज का नाम दिया वे 76 वर्ष के थे उनकी एक सुपुत्री सत्यार्थश्री माताजी के नाम से सागर जिले के रजवांस में चातुर्मास कर रही है वे विदिशा जिले के सलामतपुर ग्राम के निवासी थे।