Let’s travel together.

पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित नागरिकों ने SDOP को ज्ञापन सौपा

0 377

बरेली रायसेन से अंकित तिवारी

 

बरेली के मारुति नगर में रहने वाले शिक्षक रमाकांत द्विवेदी के यहां चोरों ने धावा बोल दिया इस दौरान वह अपने पूरे परिवार के साथ छिंदवाड़ा शादी में गए हुए थे जब उन्होंने आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर की तिजोरी में रखे हुए जेवरात जिनमें में लगभग 20 तोले सोने के आभूषण और 1 किलो चांदी के आभूषण के साथ कुछ रुपए नकदी भी गायब थे जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी पुलिस विभाग के एस डी ओ पी – राजीव जांगले , थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से कहा कि कोई भी घर में अंदर प्रवेश ना करें डॉग स्कॉट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा और साक्ष्य जुटाए जाएंगे ।लेकिन पीड़ित परिवार ने बताया कि दूसरे दिन केवल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ही घर पर पहुंचे और कुछ फिंगरप्रिंट्स के सैंपल ले गए हैं।साथी कॉलोनी में लगे हुए लगभग 1 दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से आरोपी की रेकी की जा सके इसके लिए एसडीओपी राजीव जांगले ने ए एस आई केशव यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन एसआई यादव द्वारा आज दिनांक तक कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाए।

पुलिस की निष्क्रियता से गुस्साए लोगों ने सामूहिक रूप से एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा ।इस दौरान एसडीओपी ने एएसआई केशव यादव को फटकार लगाई । पीड़ित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर को भी ज्ञापन देना चाहा लेकिन एसडीएम ने धारा 144 के उल्लंघन के हिदायत देते हुए पीड़ितों को फटकार कर रफा-दफा कर दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811