Let’s travel together.

नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारी संघ के लोगों ने किया जमकर हंगामा, प्रशासन को दे दी ये चेतावनी, जानिए पूरा मामला..

0 134

ग्वालियर। ग्वालियर में इकोग्रीन एनर्जी कर्मचारी संघ के लोगों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर हंगामा कर दिया। हंगामा के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की मांग है की उन्हें 2 महीने का वेतन, बोनस दिया जाए और आउटसोर्स पर नहीं रखा जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी की अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह अनिश्चितकाल धरने पर इसी तरह बैठे रहेंगे।

दरअसल ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के कार्यालय पर इकोग्रीन एनर्जी कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारी साथ में शामिल होकर घेराव करने पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। जब उनकी बातों को सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया तो वहां नारेबाजी और हंगामा करने के बाद कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि ग्वालियर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए नगर निगम द्वारा ईकोग्रीन प्रा.लि. कम्पनी को अधिकृत किया था।

कम्पनी द्वारा 485 कर्मचारियों को नियमित पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सुपरवाईजर, वाहन चालक एवं हेल्पर के पद पर नियमित नियुक्ति दी थी। लेकिन कोरोना काल में ईकोग्रीन कम्पनी द्वारा अपना कार्य सही ढंग से सम्पादित नहीं किये जाने के कारण नगर निगम द्वारा उक्त कम्पनी की समस्त चल-अचल सम्पत्ति एवं कर्मचारियों (श्रमिकों) को पूर्ण रूप से अपने अधीन कर लिया था। तभी से 485 श्रमिक निगम की देख-रेख में नगर निगम का कार्य सम्पादित करते हुए नगर निगम से वेतन भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा “श्रम कानूनों” का घोर उल्लंघन किया जा रहा है।

485 श्रमिकों की सेवाएं नगर निगम में जारी है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका 2 महीने का रुका वेतन नवंबर दिसंबर का दिया जाए साथी बोनस और अन्य मानों को लेकर उनकी मांगों को पूरा किया जाए। वरना वहां अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811