रायसेन। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सांसद एवं पूर्व मंत्री शामिल हुए।
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा की जिला स्तरीय बैठक एवं लाभार्थी लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लोकसभा स्तरीय लाभार्थी संपर्क प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ हुई।

मुख्य रूप से सांसद रमाकांत भार्गव लोकसभा चुनाव प्रभारी सीताराम यादव लोकसभा संयोजक ठा रामपाल सिंह लोकसभा विस्तारक बृजमोहन वासुदेव जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी विधायक हरि रघुवंशी सहित आदि शामिल हुए। लोकसभा संयोजक पूर्व मंत्री रामपाल ङ्क्षसह राजपूत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और मोदी की गांरटी पर यह पूरा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया की प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।