Let’s travel together.

सड़क हादसों में आये दिन हो रही गायों की मृत्यु,सप्ताहभर में ही करीब दर्जन भर गायों की मौत

0 150

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
सांकरा से धनेली तक जहां देखो वहीं हाइवे एवं सर्विस रोड पर गायों के झुंड बैठे रहते हैं जो आये दिन सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं बीते एक सप्ताह में ही करीब दर्जनभर गायों की सडक़ हादसों में मृत्यु हो चुकी है हर साल इसी तरह गायों की मौत के बाबजूद शासन प्रशासन सरकार की गांव गांव गौठान योजना से सांकरा को वंचित रखे हुए है यदि सांकरा में गौठान होती तो शायद आये दिन गायों की इस तरह मौत न होती।
गौसेवकों की निःस्वार्थ सेवा
सांकरा ओर धनेली के लगभग पचास गौसेवक जो बजरंग दल से जुड़े हैं वह निःस्वार्थ भाव से काम करते आ रहे हैं जब भी कहीं गौमाता के साथ दुर्घटना की जानकारी मिलती है गौसेवक तुंरन्त मौके पर पहुचते हैं घायल गायों का उपचार ओर जिनकी मृत्यु हो जाती है उनका हिन्दू रीति रिवाज अनुसार अंतिम संस्कार करते हैं
सप्ताहभर में किया दस गायों का अंतिम संस्कार
गौसेवक पीतांबर यदु माधव तांडी ओर उनके लगभग 50 बजरंगी गौसेवक गौसेवा में समर्पित रहते हैं बीते एक सप्ताह में ही अलग अलग दुर्घटनाओं में दस गायों की मौत हो चुकी है जिनका अंतिम संस्कार गौसेवकों ने हिन्दू रीति रिवाज से किया।
ग्रुप में सूचना मिलते ही पहुचते है
गौसेवक बजरंग दल से जुड़े युवाओं का व्हाट्सअप ग्रुप है जब भी कहीं कोई दुर्घटना या कहीं गाय की बीमारी या मृत्यु होती है तो जिसको भी जानकारी पहले मिलती है वह तुंरन्त उसके फ़ोटो के साथ ग्रुप में सूचना देता है और सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुचते हैं यदि घायल है तो उपचार कराकर मां बंजारी धाम गौशाला को सूचना देकर वहां का वाहन आता है और उसके माध्यम से गाय को गौशाला भेजते है यदि मृत्यु हो गई तो अंतिम संस्कार करते हैं।
बन सकती है विशाल गौशाला
सांकरा में सरकारी जमीन इतनी है कि बड़ी से बड़ी विशाल गौशाला बनाई जा सकती है
औधोगिकीकरण के समय जो जमीन निस्तारी को एकेवीएन ने ग्राम पंचायत को दी थी वह जमीन भी ग्राम पंचायत को मिलने की कागजी कार्यवाही हो चुकी है लगभग 23 एकड़ जमीन है यदि उक्त जमीन पर शासन प्रशासन चाहे तो बेहतरीन गौशाला का निर्माण हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811