ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक आयोजन में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, देर तक चलता रहा कार्यक्रम
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी, सेमरा , नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, बालमपुर,में शनिवार को पारंपरिक तरीके से लेगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में गांव के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
पारंपरिक वेशभूषा और स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ आयोजित लेगी कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भी लोग पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के पारंपरिक कार्यक्रम गांव की पुरानी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का काम करते हैं। नई पीढ़ी को भी अपनी स्थानीय संस्कृति से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरे अंबाडी गांव में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आयोजन में भाग लेकर अपनी पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।