Let’s travel together.

महादेव एप सट्टेबाजी में दो और आरोपित गिरफ्तार,17 तक ईडी की रिमांड पर

0 134

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को महादेव सट्टा एप मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया। दोनों को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 17 जनवरी तक ईडी की रिमांड पर सौंपा है। आरोपितों में रायपुर निवासी अमित अग्रवाल और मूलत: कोलकाता के नवीन उर्फ नितिन टीबरवाल शामिल हैं।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा. सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि महादेव एप सट्टेबाजी मामले की जांच में अमित अग्रवाल और नवीन टीबरवाल के नाम सामने आए थे। दोनों सट्टेबाजी में लाखों रुपये लगाने का काम कर रहे थे। ठोस सबूत मिलने पर दोनों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया था।
ईडी के दफ्तर में पहुंचे दोनों आरोपितों से घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर विशेष न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी लेने के लिए ईडी ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब 17 जनवरी को दोपहर में दोनों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटरों में से एक रवि उप्पल दुबई में हिरासत में है। उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा। विशेष कोर्ट ने उप्पल के दुबई से भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। दस्तावेजों की प्रति अरबी लिपि में लिपिबद्ध कर पेश की गई थी। कोर्ट ने दुबई स्थित सक्षम अदालत को प्रत्यर्पण के लिए आग्रह पत्र जारी किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811